{"_id":"682f5f3c59acb1c2e40c8206","slug":"participation-in-sports-develops-leadership-and-team-spirit-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-128115-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खेलों में प्रतिभाग करने से होता है नेतृत्व व टीम भावना का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खेलों में प्रतिभाग करने से होता है नेतृत्व व टीम भावना का विकास
Thu, 22 May 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 22 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
पिथौरागढ़। नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘गर्जना 2025’ का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। निदेशक ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है जो न केवल उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास होता है।
खेल महोत्सव में फुटबाल, क्रिकेट, वॉलीबाल, शतरंज, टेबल टेनिस, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें छात्रों को चार समूहों पीला (गौरा हाउस), नीला (विश्वेश्वरैया हाउस), हरा (शंकरण हाउस) और लाल (रामानुजम हाउस) में बांटा गया। चारों हाउसों को खेल परिणाम के आधार पर अंक प्रदान किए गए।
समापन समारोह के समय सर्वश्रेष्ठ हाउस की घोषणा की जाएगी। समापन में विजेता प्रतिभागियों और हाउसों को पुरस्कार व प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया जाएगा। संचालन मुन्ना सिंह ने किया। इस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर, विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।