{"_id":"6904f50fa79092d8890b58da","slug":"parking-will-soon-be-operational-in-budgeti-and-krishnapuri-providing-relief-from-traffic-jams-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134255-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बजेटी और कृष्णापुरी में जल्द होगा पार्किंग का संचालन, मिलेगी जाम से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बजेटी और कृष्णापुरी में जल्द होगा पार्किंग का संचालन, मिलेगी जाम से मुक्ति
Fri, 31 Oct 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर पार्क वाहनों से आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। जल्द ही नगर के बजेटी और कृष्णापुरी में बनीं पार्किंग का संचालन होगा। प्राधिकरण इसे अपने अधीन लेकर इसका संचालन करेगा। इन पार्किंग में 158 वाहन पार्क हों सकेंगे।
दरअसल, नगर में पार्किंग का अभाव है। पर्याप्त पार्किंग न होने से वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क करना मजबूरी बना है जो आए दिन जाम का कारण बन रहे हैं। नगर के कृष्णापुरी और बजेटी शनि मंदिर के पास 23.87 करोड़ रुपये से दो पार्किंग का निर्माण किया गया। लंबे समय पूर्व इनका निर्माण पूरा होने के बाद भी संचालन नहीं हो सका है। निर्माण पूरा होने के बाद प्राधिकरण ने इसे अपनी अधीन नहीं लिया। अब जल्द ही दोनों पार्किंग प्राधिकरण को हस्तांतरित होंगी। इनका संचालन होने से नगर में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
इनसेट-
नगर में चार अन्य पार्किंग उतरेंगी धरातल पर
नगर में 35.76 करोड़ रुपये से चार अन्य पार्किंग का निर्माण हो रहा है। इसमें सबसे बड़ी 242 वाहनों की क्षमता की पार्किंग भी शामिल है। बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क के पास पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ। भूधंसाव से इसका कार्य रोकना पड़ा और इसे अन्यत्र शिफ्ट किया गया। जल्द ही लोनिवि कार्यालय के पास इसका निर्माण शुरू होगा। ये सभी पार्किंग बनने से इनमें 386 वाहन पार्क होंगे इससे नगर की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
कोट-
पार्किंग की जरूरत को देखते हुए सभी पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बन चुकी दो पार्किंग को प्राधिकरण को हस्तांतरण कर इनका संचालन शुरू किया जाएगा। पार्किंग निर्माण में देरी होने पर कार्रवाई होगी। - आशीष भटगांई, डीएम, पिथौरागढ़