{"_id":"5a3e8ce34f1c1bd1408be8f6","slug":"parineeti-arjuna-lost-lentil-lentils","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणीति-अर्जुन को भा गई गहत की दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणीति-अर्जुन को भा गई गहत की दाल
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ शैफ पंकज पंगरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म के नायक अर्जुन कपूर और नायिका परिणीति चोपड़ा को कुमाऊंनी व्यंजन बेहद भा गए हैं। सिने स्टार गहत की दाल बड़े चाव से खा रहे हैं। चोपड़ा एवं कपूर को आलू-मेथी की सब्जी और झोली (कड़ी) भी बेहद पसंद है। अभिनेता, अभिनेत्री के लिए भोजन लोहाघाट के छोटे से गांव किमोटा के पंकज पंगरिया और हचीला (चर्मा-डीडीहाट) के किशन सिंह धामी बना रहे हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार समेत कई होटलों में सेवा दे चुके पंकज को सुमेरु रिजॉर्ट ने फिल्म यूनिट की भोजन की व्यवस्था के लिए विशेष तौर पर बुलाया है। पंकज रिजॉर्ट के मैनेजर किशन सिंह धामी के साथ मिलकर अभिनेता, अभिनेत्री के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं। पंकज ने अमर उजाला को बताया कि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा आलू-मेथी की सब्जी पसंद करते हैं। भिंडी भी उनकी पसंदीदा सब्जियों में शामिल है। कड़ी के भी वह शौकीन हैं। पंकज ने बताया कि गहत की दाल की विशेषता पता चलने के बाद अभिनेता, अभिनेत्री ने खाने की इच्छा जताई। स्वाद चखने के बाद गहत की दाल भी अभिनेता, अभिनेत्री के भोजन सूची में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
अब लगभग रोज गहत की दाल बन रही है। दोनों सिने स्टार पहाड़ी व्यंजन का आनंद ले रहे हैं। पंकज ने बताया कि परिणीति और अर्जुन सुबह 11 से 12 बजे के बीच नाश्ता करते हैं। अभिनेता, अभिनेत्री को नाश्ते में आलू और पनीर के पराठे पसंद हैं। दोपहर दो बजे लंच करते हैं। लंच में शाकाहारी पुलाव, कड़ी, गहत की दाल लेते हैं। शूटिंग में व्यस्त होने पर दोपहर का भोजन नहीं करते। उस दिन रात को ही भोजन करते हैं। रात में आलू-मेथी, आलू-पालक, भिंडी मसाला पसंद है। पंकज और धामी के हाथों से बने व्यंजनों की अभिनेता, अभिनेत्री ने तारीफ की है। परिणीति ने पंकज और धामी के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
पंकज के पास हीरो, हीरोइन के कमरे की साज-सज्जा का भी जिम्मा
पंकज पंगरिया को साज-सज्जा में भी महारत हासिल है। पंकज को सुमेरु रिजॉर्ट में रुके अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के कमरे की साज-सज्जा की भी जिम्मेदारी दी गई है। पंकज ने बताया कि अभिनेता, अभिनेत्री के कमरों की रोज अलग-अलग तरीके से साज-सज्जा की जाती है।