फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parents staged a protest demanding posting of teachers in Baluwakot GIC.

Pithoragarh News: बलुवाकोट जीआईसी में शिक्षकों की तैनाती की मांग पर अभिभावकों ने दिया धरना

Tue, 13 Aug 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Parents staged a protest demanding posting of teachers in Baluwakot GIC.
बलुवाकोट में ​शिक्षकों की तैनाती पर धरने पर बैठे अ​भिभावक। संवाद
धारचूला(पिथौरागढ़)। बलुवाकोट जीआईसी में शिक्षकों की तैनाती की मांग पर छठे दिन भी अभिभावकों का धरना जारी रहा। उन्होंने कहा शिक्षकों की तैनाती होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

छठे दिन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज मेहरा, एसएमसी अध्यक्ष पुष्कर सिंह ऐरी, जय राम आगरी, जमन राम, दीपा देवी, आनंदी देवी, हंसा देवी धरने पर बैठीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अंग्रेजी, जीव विज्ञान, गणित, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार मांग के बाद भी शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा शिक्षकों की तैनाती होने तक आंदोलन जारी रहेगा। डॉ. रमेश चंद, पूर्व प्रधान हरीश आर्या, खीम राम, प्रधान पूरन ग्वाल, बीडीसी सदस्य पदम राज जोशी, महेश सामंत, पूरन राम, जीवन सिंह, महेंद्र राम, सुरेश चंद्र, रतना देवी, धरम सिंह फिरमाल, जयंती देवी, कल्याण दत्त, त्रिलोक सिंह ऐरी ने धरने को समर्थन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed