फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parents performed

अभिभावकों ने प्रदर्शन किया

Wed, 19 Apr 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Parents performed
जीआईसी देवलथल में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने की मांग को लेकर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने बिना प्रतिस्थानी के कई शिक्षकों का तबादला कर दिया। वर्षों से कई विषयों में शिक्षकों के पद नहीं भरे गए हैं। इससे विद्यालय में पढ़ाई कार्य नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


बताया गया कि जीआईसी देवलथल के प्रधानाचार्य बीएस नेगी 31 मार्च को रिटायर हो गए थे। अब तक विद्यालय में नए प्रधानाचार्य की तैनाती नहीं हुई है। वरिष्ठ शिक्षक को प्रधानाचार्य का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विद्यालय में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता नहीं हैं। इसी तरह एलटी ग्रेड में हिंदी और कला विषय के शिक्षक नहीं हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों ने बुधवार को रिक्त पद भरने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि अब इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। प्रदर्शन में प्रधान शंकर सिंह सामंत, हरेंद्र सिंह बसेड़ा, गोकुल प्रसाद, आन सिंह, पूरन सिंह बसेड़ा, गिरीश पंत, गिरीश पांडे, नरेश पांडे आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी रसैपाटा के लोग उग्र आंदोलन करेंगे 
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज रसैपाटा के लोगों ने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर अब उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण अंचल के इस विद्यालय की दशा सुधारने के लिए सरकार ने कभी कोई ध्यान नहीं दिया। अभिभावकों का कहना है कि बिना प्रतिस्थानी के किस कारण शिक्षकों के तबादले किए जा रहे हैं, यह समझ में नहीं आता। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कई पद तो ऐसे हैं, जो वर्षों से रिक्त चल रहे हैं। बताया गया कि जीआईसी रसैपाटा में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और गणित के प्रवक्ता नहीं हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विद्यालय में पढ़ाई किस तरह होती होगी। एलटी ग्रेड में हिंदी और गणित के शिक्षक नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। उनके पास अपने बच्चों को शहरों में पढ़ाने की सामर्थ्य नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और तत्काल रिक्त पद भरने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरन सिंह ज्याला के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में प्रधान मुन्नी देवी, कमला देवी, हेमा देवी, सरस्वती देवी, जसौदा देवी, बसंती देवी, हरी देवी, भावना देवी, माधव सिंह, बलवंत राम आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed