{"_id":"67acdff88a43a9c9ce06f1d4","slug":"parents-paying-salary-teachers-children-studying-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-123974-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अभिभावक दे रहे हैं शिक्षक को वेतन, तब पढ़ रहे हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अभिभावक दे रहे हैं शिक्षक को वेतन, तब पढ़ रहे हैं बच्चे
Wed, 12 Feb 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के दावे तो खूब हो रहे हैं जो धरातल पर बेअसर हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिभावकों को अपने खर्च पर शिक्षक की तैनाती करनी पड़ रही है तब जाकर उनके बच्चों को ज्ञान मिल रहा है।
अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज गंगोलीहाट इसका प्रमाण है। आठ सालों से यहां वाणिज्य विषय के प्रवक्ता की तैनाती नहीं हुई तो 21 विद्यार्थियों को बगैर गुरु के ज्ञान लेना पड़ रहा था। ऐसे में बच्चों के भविष्य को देखते हुए अभिभावकों ने अपने खर्च पर प्रवक्ता की तैनाती करनी पड़ी है।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में 11 वीं में 18 और 12 वीं में 11 छात्रों ने वाणिज्य विषय में प्रवेश लिया है। शिक्षा विभाग ने इस विषय के प्रवक्ता की तैनाती तो नहीं की लेकिन विद्यार्थियों को प्रवेश जरूर दे दिया। वहीं अभिभावकों ने अपने खर्च पर वाणिज्य विषय के शिक्षक की तैनाती कर दी है। अभिभावकों ने ऐसा कर पूरे सिस्टम को आईना दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन
लगातार घट रही है छात्रसंख्या
गंगोलीहाट। जीआईसी गंगोलीहाट को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा तो दे दिया गया लेकिन शिक्षा व्यवस्था उत्कृष्ट नहीं हो सकीं। प्रधानाचार्य का पद लंबे समय से रिक्त है। शिक्षक की तैनाती तो नहीं की गई और हाईस्कूल में वाणिज्य विषय को खत्म कर जिम्मेदारी निभा दी गई। इंटर में वाणिज्य के प्रवक्ता की आठ साल बाद भी नियुक्ति नहीं हो सकी। नतीजतन विद्यालय में छात्रसंख्या लगातार घट रही है। बीते शिक्षा सत्र में यहां छात्रसंख्या 650 थी जो अब घटकर सिर्फ 406 रह गई है।
कोट
- वाणिज्य सहित अन्य विषयों के शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की अभिभावक लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मजबूरन बच्चों के भविष्य को देखते हुए अभिभावकों को अपने खर्च पर वाणिज्य के शिक्षक की व्यवस्था करनी पड़ी है। - जगदीश सिंह बोरा, पीटीए अध्यक्ष, अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, गंगोलीहाट।
-
पिछले शिक्षा सत्र अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति निकाली गई लेकिन वाणिज्य का शिक्षक नहीं मिला। नए सत्र में फिर से विज्ञप्ति निकाली जाएगी। उम्मीद है जीआईसी गंगोलीहाट में वाणिज्य के अतिथि शिक्षक की नियुक्ति होगी। - हरक राम कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़।