फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parents and children are losing confidence in government schools

Pithoragarh News: सरकारी विद्यालयों से उठता जा रहा है अभिभावकों और बच्चों का भरोसा

Thu, 20 Jun 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Parents and children are losing confidence in government schools
पिथौरागढ़। राज्य भर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। इस कारण अभिभावकों और शिक्षकों का सरकारी स्कूलों से भरोसा उठता जा रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 3598 कम बच्चों ने दाखिला कराया है। वर्ष 2023 में कक्षा एक से 12 तक 7591 बच्चों ने प्रवेश कराया था, लेकिन इस बार 3993 बच्चों ने ही प्रवेश कराया है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ-साथ, ड्रेस, स्कूल बैग, जूते, किताबें निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। वर्ष 2023 में प्रवेशोत्सव के तहत कक्षा एक में 1699, कक्षा दो में 116, कक्षा तीन में 109, कक्षा चार में 96, कक्षा पांच में 102, कक्षा छह में 3024, कक्षा सात में 153, कक्षा आठ में 145, कक्षा नौ में 1977, कक्षा 10 में 103, कक्षा 11 में शून्य और कक्षा 11 में शून्य और कक्षा 12 में 67 बच्चों ने प्रवेश कराया था। वर्ष 2024 अप्रैल माह तक इस बार कक्षा एक में 406, कक्षा दो में 54, कक्षा तीन में 51, कक्षा चार में 39, कक्षा पांच में 26 बच्चों ने प्रवेश कराया। कक्षा छह में 2166, कक्षा सात में 58 और कक्षा आठ में 46 बच्चों ने प्रवेश कराया है। कक्षा नौ में 1084, कक्षा 10 में 11, कक्षा 11 में 45 और कक्षा 12 में सिर्फ सात बच्चों ने प्रवेश कराया है। लोगों का कहना है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं जिस कारण सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन


तीन साल में बंद हो गए 183 स्कूल

पिथौरागढ़। सीमांत जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए पलायन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण तीन साल में 158 प्राथमिक और 25 उच्च प्राथमिक विद्यालय छात्र संख्या कम होने के कारण बंद हो गए हैं। जिले में 120 विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। इसके बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। विद्यालयों में शिक्षकों के पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में वर्ष 2023 और 2024 में सरकारी विद्यालयों में हुए प्रवेश
साल- कक्षा एक से पांच - कक्षा छह से आठ - कक्षा नौ से 12

2023 - 2122 - 3322 - 2147
2024- 516 - 2270 - 1147
सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक प्रवेश हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दो माह में अभी और प्रवेश बढ़े होंगे।- अशोक कुमार जुकरिया, सीईओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed