फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Paragliding at the age of sixty

साठ साल की उम्र में पैराग्लाइडिंग

Sat, 10 Dec 2016 10:15 PM IST
दीपक उप्रेती/अमर उजाला, पिथौरागढ़
दीपक उप्रेती/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Paragliding at the age of sixty
पैराग्लाइडिंग से उड़ान भरने की तैयारी करते डा. पाठक - फोटो : अमर उजाला

अब इतना तो तय हो गया है कि पैराग्लाइडिंग शारीरिक नहीं, वरन मानसिक मजबूती का साहसिक खेल है। चमोली के पीपलकोटी में निजी क्लीनिक चलाने वाले डा. राघवेंद्र पाठक ने 60 वर्ष की उम्र में इसे साबित कर दिखाया। पिछले तीन दिनों से पिथौरागढ़ के पास देवकिया और पाभै की पहाड़ी से पैराग्लाइडिंग से उड़ान भर रहे डा. पाठक को देखकर लोग हैरान रह गए। शनिवार को भी वह हवा में करीब 45 मिनट तक रहे और करीब 20 किलोमीटर की दूरी उन्होंने पैराग्लाइडर से तय की।

विज्ञापन


डा. पाठक 1978 से 1983 तक आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन रैंक के डॉक्टर रहे। सेना से अवकाश लेने के बाद उन्होंने चमोली जिले के पीपलकोटी में अपना क्लीनिक खोला। 2006 में जब उनकी उम्र 50 साल की हुई तब उन्होंने पैराग्लाइडर के सहारे हवा में तैरने का आनंद उठाने की सोची। उन्होंने स्थानीय स्तर पर होने वाले पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण कैंपों में भाग लिया और कुछ दिन में ही वह पैराग्लाइडिंग के सारे गुर सीख गए। उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव शंकर सिंह इस बार डा. पाठक को पिथौरागढ़ लेकर आ गए। पिछले तीन दिनों से इन लोगों ने बरखालेक, चहज, देवकटिया, पाभै की पहाड़ियों में पैराग्लाइडिंग से उड़ान भरी। शंकर सिंह ने बताया कि डा. पाठक की चुस्ती, संतुलन और एकाग्रता हैरान करने वाली है। खास बात यह है कि जब इस उम्र में आदमी आराम करने की सोचता है।
विज्ञापन


उसके कमर, घुटने दुखने लगते हैं, ऐसी उम्र में डा. पाठक हवा में 20 किलोमीटर तक सफल उड़ान भर रहे हैं। खुद डा. पाठक ने कहा कि पिथौरागढ़ में पैराग्लाइडिंग के लिए कई बेहतरीन स्लोप मौजूद हैं। हवा का रुख काफी अच्छा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन दिनों यहां पर मौसम बेहद सुहावना बना है। डा. पाठक ने कहा कि वह जीवनभर पैराग्लाइडिंग चलाते रहेंगे। वह खुद भी यह देखना चाहते हैं कि आखिर शरीर कितनी उम्र तक इस साहसिक खेल के लिए साथ देता है। डा. पाठक की इसी क्षमता और प्रतिभा के कारण उनको उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन का सदस्य भी बनाया गया है। वह नई पीढ़ी को भी इस साहसिक खेल के गुर सिखाते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed