फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Panther girls were taken away from the court

आंगन से बालिका को उठा ले गया तेंदुआ

Sun, 04 Sep 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट Updated Sun, 04 Sep 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
Panther girls were taken away from the court
बालिका को ले गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले के तल्लासोराड़ गांव में शनिवार रात घर के आंगन में खेल रही चार साल की बालिका को तेंदुआ उठा ले गए। बालिका का क्षत-विक्षत शव घर से 800 मीटर दूर रत्याल नाले के पास से रविवार की सुबह बरामद किया गया। इलाके में 15 दिन में तेंदुए ने हमला कर दूसरी बालिका को मार डाला। सूचना पर बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक बीएस राणा, सहायक उपनिरीक्षक धनबहादुर खड़का मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तल्लासोराड़ क्षेत्र के उदयदेव वार्ड संख्या दो कफाड़ी गांव में शनिवार रात आठ बजे हीरा चंद की पत्नी अपनी चार वर्षीय बेटी अंजलि को आंगन से कमरे की ओर ले जा रही थी, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुआ झपट्टा मारकर अंजलि को उठा ले गया। ग्रामीणों ने रातभर बालिका की खोज की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब दस बजे बालिका का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


तल्लासोराड़ क्षेत्र में ही 20 अगस्त को तेंदुए ने सात वर्षीय चंचला को घर से उठाकर मार दिया था। पिछले एक साल से इलाके में सक्रिय तेंदुआ अब तक 22 लोगों को मार चुका है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अब खेतों में काम करने एवं शाम के समय घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed