फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Panku sub tehsil status, released GO

पांखू को उपतहसील का दर्जा मिला, जीओ जारी

Tue, 07 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Updated Tue, 07 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

पिथौरागढ़। विकासखंड बेड़ीनाग के अंतर्गत पांखू को उपतहसील का दर्जा मिल गया है। इसका शासनादेश जारी हो गया है। उपतहसील में पांखू क्षेत्र के 33 गांवों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत शीघ्र ही पांखू पहुंचकर उपतहसील का उद्घाटन करेंगे। उत्तराखंड शासन के सचिव डीएस गर्ब्याल के हस्ताक्षरों से 23 मई को पांखू उपतहसील का शासनादेश जारी हुआ।

विज्ञापन


विधायक नारायण राम आर्य ने बताया कि पांखू उपतहसील में 33 राजस्व गांव शामिल होंगे। इन गांवों के लोगों को अब तहसील संबंधी कामों के लिए बेड़ीनाग नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की काफी पुरानी मांग पूरी हो गई है। उपतहसील का शासन ने सीमांकन भी कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें पांखूसेरा, ओड्यूड़ा, डाडल, जमतोला, कुसेरा, दशौली, डोणू, लछिमा, संगौड़, बौंगाड़, बनतोली, नायल, बसेत, खनात, ओखलकटिया, नरेला, हलियाडोब, करालामहर, करालापाठक, लोहाथल, खोलागांव, नागिलागांव, कुड़ी, पमस्यारी, तोराथल समेत कुल 33 गांव शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि उपतहसील में जल्दी ही स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। पांखू के कांग्रेस नेता विनोद कार्की ने बताया कि एक महीने के भीतर उपतहसील का कामकाज शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत को यहां आमंत्रित कर उपतहसील के साथ साथ अस्पताल और आईटीआई भवन का भी उद्घाटन कराया जाएगा। उपतहसील खुलने की सूचना से लोगों में खुशी है। उन्होंने इसके लिए विधायक का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed