फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Panic due to sighting of leopard in Galati and Ramtoli ग गगग

Pithoragarh News: गलाती और रमतोली में तेंदुआ दिखने से दहशत, लोगों ने वन विभाग से पकड़ने की मांग की

Thu, 06 Feb 2025 02:50 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Feb 2025 02:50 PM IST
सार

धारचूला के गलाती और रमतोली गांव में तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Panic due to sighting of leopard in Galati and Ramtoli ग गगग
गलाती और रमतोली में तेंदुआ दिखने से दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के गलाती और रमतोली गांव में तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

गांव के चंदू धामी ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से गलाती और ग्राम रमतोली के चिचिंडा तोक में तेंदुए की आवाजाही देखी गई है। बताया कि तेंदुआ एक गाय को निवाला बना चुका है। रमतोली के तोक चिचिंडा निवासी शेर सिंह धामी ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे तेंदुए के गुर्राने की आवाज से ग्रामीण डर से घरों को भागने को विवश हो गए। बताया कि जिस जगह तेंदुआ दिखाई दिया है, वहां से कुछ दूरी पर ही गांव से हटकर प्राथमिक स्कूल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है। वन दरोगा जेपी सिंह ने बताया कि तेंदुए के गाय को निवाला बनाने की सूचना मिलने पर गलाती में गश्त कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों देहात हाट में भी तेंदुए की आवाजाही देखी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ लगातार अपनी जगह बदल रहा है। वन क्षेत्राधिकारी अस्कोट लवराज सिंह पांगती का कहना है कि तेंदुए की आवाजाही की सूचना मिलने पर गांव में टीम को भेज गश्त की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से रात में अनावश्यक आवाजाही नहीं करने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed