{"_id":"5bc0d8cbbdec2269ae77263e","slug":"pancheshwar-dam-development-is-not-destruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पंचेश्वर बांध विकास नहीं, विनाश है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पंचेश्वर बांध विकास नहीं, विनाश है’
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट पहुंची जन संवाद यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण संघर्ष समिति की और से आयोजित पंचेश्वर-उत्तरकाशी जनसंवाद यात्रा का झूलाघाट पहुंचने पर महाकाली की आवाज संगठन ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने पंचेश्वर बांध विकास नहीं, विनाश है, के नारे लगाए।
विज्ञापन
कोमल चौक से पुराने रामलीला मैदान तक जुलूस निकालकर क्षेत्र के लोगों को बांध से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। वक्ताओं ने सरकार पर लुभावने वादे देकर लोगों की मात्रभूमि छीनने का आरोप लगाया। कहा कि छिरकिला बांध बनने से सीमांत क्षेत्र में आपदाएं आ रही हैं। पंचेश्वर बांध देश के लिए सबसे बड़ा खतरा होगा। ग्रामीण बैंक के पास हुई सभा मेें यात्रा संयोजक चारु तिवारी ने पंचेश्वर बांध से विकास कम विनाश ज्यादा होने की बात कही। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने बांध बनने से पहाड़ के एक हिस्से की संस्कृति पूरी तरह समाप्त होने की बात कही।
विज्ञापन
उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा बांध बनने से लोगों का रोजगार छिन जाएगा। महाकाली की आवाज संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत ने क्षेत्र के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। सभा में पत्रकार प्रदीप सती, दिनेश जुयाल, उमेश तिवारी, मोहित डिमरी, कमल मठपाल, नारायण सिंह रावत, रोहित जोशी, दिनेश चंद, भगवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन