{"_id":"626597765f49ee23ec182174","slug":"panchayat-day-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld460506933","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में पंचायतों का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में पंचायतों का महत्व बताया
विज्ञापन
डीडीहाट में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/डीडीहाट। राष्ट्रीय पंचायती दिवस पर लोगों को पंचायतों का महत्व बताया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने त्रिस्तरीय पंचायत को नौकरशाहों से मुक्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि केरल सहित पंचायती राज व्यवस्था पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले राज्यों से उत्तराखंड को सीखकर नया पंचायती राज एक्ट लागू करना चाहिए।
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायती संगठन के बैनर तले आयोजित गोष्ठी में संगठन के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के उन्नयन के लिए संविधान में संशोधन भी किया गया, उसके बाद भी पंचायत आजादी के साथ कार्य नहीं कर पा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार तय करती है कि पंचायतों का बजट कैसे और किस मद में खर्च होगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों को बजट सरकार दे, लेकिन खर्च करने का अधिकार पंचायतों के पास होना चाहिए। पंचायती व्यवस्था के मजबूत हुए बगैर गांव की सरकार की कल्पना पूरी नहीं की जा सकती है। वहां मोहन सिंह महर, हयात सिंह नेगी, लक्ष्मण पंवार, कल्याण सिंह मेहता, हीरा सिंह नेगी, अमर सिंह भंडारी, हरीश शर्मा, गिरीश दानू, लक्ष्मी प्रसाद जोशी आदि रहे।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से डीडीहाट में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीडीहाट विकासखंड में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पंचायतों के महत्व और पंचायती राज मंत्रालय की विभिन्न नई पहलों स्वामित्व पोर्टल, ई स्वराज पोर्टल आदि की जानकारी दी गई। पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने योजनाओं को लागू करने में सुशासन और पंचायतों का महत्व बताया। अभिलाषा अकादमी के अध्यक्ष किशोर ने पंचायती राज मंत्रालय के विभिन्न पुरस्कार कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की। एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल ने विभिन्न राज्यों में पंचायतों के बारे में अपने अनुभव बताए। जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने पंचायती राज अधिनियम पारित होने की जानकारी दी। वहां प्रमोद सिंह दिगारी, मोहित बिष्ट, अंकित ज्याला, मुकेश चुफाल, मोहित उप्रेती, रविशंकर, चंचल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विभागों ने स्टाल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड क्षेत्र में न्याय पंचायत मुख्यालय के गांवों में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि और उद्यान विभाग ने बीज, खाद, कृषि उपकरण और किसान क्रेडिट कार्ड बांटे गए। न्याय पंचायत जाखनी उप्रेती में बीडीओ आशा मेहता, एडीओ गणेश रावत, कृषि अधिकारी विनीत चंद, राजीव प्रजापति, उद्यान प्रभारी बीपी गोस्वामी, पशुपालन अधिकारी रमा आर्या, ग्राम पंचायत अधिकारी हेम पाठक मौजूद रहे। पोखरी में राजकुंवर कंडारी, रिठायत में चंद्रा मेहता, बुंगली में गिरीश गहतोड़ी, चहज सचिन बोहरा, मनोहर चन्याल, हीरा मेहता, सतीश गिरी आदि रहे।
आंबेडकर ग्राम फागपुर में मिलेगा जल जीवन योजना का लाभ
बनबसा (चंपावत)। पंचायत राज दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को आंबेडकर ग्राम फागपुर में खुली बैठक हुई। इसमें सरकार की ओर से संचालित जल जीवन मिशन योजना की जानकारी दी गई। प्रधान हर्ष बहादुर चंद की अध्यक्षता में उपप्रधान खुशाल राम ने संचालन किया। बैठक में जल जीवन मिशन योजना के पहले चरण में हुए कार्यों की समीक्षा कर इस योजना के दूसरे चरण में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई। किसान सम्मान निधि की जानकारी देकर लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) भी बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। आगामी 29 अप्रैल को गांव में प्रस्तावित किसान मेले की सूचना भी दी गई। बैठक में लक्ष्मी देवी, पूजा, बबीता, भुवन राम, जगदीश सिंह, हरीश कार्की, मंजू देवी, मधु देवी आदि थे।