{"_id":"6769a0bbc1fd7656b802a1c1","slug":"pahari-dishes-will-be-served-to-tourists-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-121842-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पर्यटकों के लिए परोसे जाएंगे पहाड़ी व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पर्यटकों के लिए परोसे जाएंगे पहाड़ी व्यंजन
Mon, 23 Dec 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए सैलानियों ने टीआरसी, होटल, रिजाॅर्ट और होम स्टे की एडवांस बुकिंग करा दी है। मुनस्यारी में कुमाऊं मंडल विकास निगम सहित होटलों में ऑनलाइन 85 प्रतिशत रिजॉर्ट की बुकिंग हो चुकी है। टीआरसी में सैलानियों के लिए कैंप फायर का आयोजन किया जाएगा और स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे।
मुनस्यारी में नये साल का जश्न मनाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। मुनस्यारी और टीआरसी में बुकिंग फुल होने पर कई सैलानी जिला मुख्यालय के होटल में ठहरते है।
होटल कारोबारियों के अनुसार होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे में 85 प्रतिशत की बुकिंग हो चुकी है। होटल व रिजॉर्ट संचालकाें को नए साल में अच्छा पर्यटन कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुनस्यारी टीआरसी के प्रबंधक केदार सिंह दानू ने बताया कि इस वर्ष पहले से अधिक ऑनलाइन बुकिंग की गई है। उन्होंने बताया कि टीआरसी में सैलानियों के लिए कैंप फायर का आयोजन कर स्थानीय व्यंजन की व्यवस्था की जाएगी। होटल स्वामी भी सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। होटल स्वामियों का कहना है कि डिमांड के अनुसार पर्यटकों के लिए भोजन का प्रबंध किया जाएगा।
देश भर से पहुंचते हैं थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने
मुनस्यारी। मुनस्यारी प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत है। हर साल खलियाटॉप, बेटुलीधार, बलाती, ईको पार्क आदि स्थानों पर नव वर्ष का जश्न मनाने पर्यटक पहुंचते हैं। इस साल मुनस्यारी में एक बार हिमपात हो चुका है। एक बार फिर हिमपात के आसार हैं। यदि बर्फबारी हुई तो पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।