फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Paddy, Mudva seeds will be prepared on five hundred nali land

पांच सौ नाली जमीन पर धान, मडुवा के बीज तैयार होंगे

Fri, 19 May 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Paddy, Mudva seeds will be prepared on five hundred nali land
पिथौरागढ़ के बेड़ा गांव में मडुवा बीज का रोपण करते किसान और वैज्ञानिक - फोटो : amar ujala

एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना एवं कृषि विभाग के सहयोग से विण और मूनाकोट विकासखंड के गांवों में 500 नाली जमीन पर धान, मडुवा के बीज तैयार किए जाएंगे। कुल 259 किसानों को इस काम से जोड़ा गया है। किसानों द्वारा तैयार बीज तराई बीज विकास निगम (टीडीसी) खरीदेगा। इसके पीछे मकसद यह है कि सामान्य फसल की तुलना में किसानों को बीजों से ज्यादा लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन


विण विकासखंड के जजुराली, बेड़ा, मूनाकोट विकासखंड के भटेड़ी, बलतड़ी, दिगांस, हिमतड़ में बीज उत्पादन के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। किसानों को परंपरागत फसलों के स्थान पर उन्नत बीज तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया है। दोनों विकासखंडों में फिलहाल धान और मडुवा के बीज ही तैयार करने की योजना है। कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को बीज उत्पादन की तकनीक जानकारी देंगे।
विज्ञापन


आजीविका परियोजना के प्रबंधक कुलदीप बिष्ट, सहायक प्रबंधक सुभाष चंद्र सती, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. जितेंद्र क्वात्रा का कहना है कि यदि किसान बीजों का ज्यादा मात्रा में उत्पादन करेंगे तो उसके विक्रय की कोई समस्या नहीं आएगी। इस मौके पर बीज तैयार करने का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में महेश पांडे, नवीन जोशी, कृषि वैज्ञानिक डा. आरके सिंह, लक्ष्मण सिंह, पीएस कुलियाल, अमेज कुमार आदि किसान मौजूद थे। किसानों को धान और मडुवा के बीज टीडीसी से उपलब्ध कराए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed