{"_id":"5b65e2c04f1c1b6f668b74d0","slug":"padaypuri-road-damaged-in-guiyan-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गुइयां में पैय्यापौड़ी सड़क क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गुइयां में पैय्यापौड़ी सड़क क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के पैय्यापौड़ी में क्षतिग्रस्त सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुवाकोट-पैय्यापौड़ी सड़क गुइयां के पास दो जगह दीवार टूटने से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आवागमन ठप है। करीब 10 मीटर हिस्से में दीवार ढही है। बारिश जारी रही तो पूरी सड़क ध्वस्त हो सकती है। सड़क के ऊपर चट्टानें लटकी हैं। दीवार लगाकर अथवा चट्टान काटकर सड़क बनाने में समय लगेगा।
विज्ञापन
शनिवार को बलुवाकोट से सात किमी दूर गुइयां में दो स्थान पर सड़क की दीवार करीब 5-5 मीटर हिस्से में क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के ऊपर चट्टान में बोल्डर, पत्थर लटके हैं। कुछ पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। इससे सड़क पर चल रहे राहगीरों के लिए खतरा बना है। चट्टान न तोड़ी गई तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
लोग तीन वाहन बदलकर बलुवाकोट, पैय्यापौड़ी पहुंच रहे हैं। इसमें 60 से 70 रुपये का अतिरिक्त खर्च आ रहा है। बलुवाकोट और पैय्यापौड़ी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले 20 जुलाई को जौलाड़ के पास सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया था, इस सड़क की मरम्मत अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
एक ही साल में ध्वस्त हो गई दीवार
पिथौरागढ़। परिवर्तन संगठन के धीरू भंडारी ने कहा कि सड़क खोलने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बताया कि पिछले साल ही आपदा पुनर्निर्माण योजना से गुइयां में दीवार का निर्माण किया गया था। एक साल में ही दीवार ध्वस्त हो गई है। 50.14 करोड़ लागत की यह सड़क पूर्व में भी विवादित रही थी। सड़क से निकला मलबा डंपिंग जोन में डालने के स्थान पर गैरा गांव के पास दो स्थानों पर गधेरे में फेंक दिया गया था। एक हैंडपंप मलबे में दबा दिया गया था। सिंचाई योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। कहते हैं कि सड़क की जांच के साथ ही पुनर्निर्माण का काम तेजी से होना चाहिए।