{"_id":"5b89747842c792466d283260","slug":"outsourced-personnel-performance-for-honorary","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए आउटसोर्स कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए आउटसोर्स कर्मियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते आउटसोर्सिंग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारियों को एक साल से मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते कर्मचारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। नाराज कर्मियों ने शीघ्र बजट आवंटन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे आउटसोर्स कर्मियों ने कहा कि वह अनुदेशक, लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर पिछले दो-तीन वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले के वर्षों में वित्तीय वर्षों के अंत में उन्हें मानदेय का भुगतान कर दिया जाता था। इस वर्ष निदेशालय स्तर से बजट नहीं मिलने के कारण उन्हें अब तक मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन
एक साल से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। आउटसोर्स कर्मियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र बजट आवंटन कराने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज भट्ट, जगदीश चंद्र जोशी, कृष्णा, रघुवीर सिंह, दीपराज बोरा, प्रदीप जोशी, जगदीश राम, एसएस कार्की, योगेश, पुष्पा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
सात सितंबर से बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे
पिथौरागढ़। उत्तराखंड लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की बैठक में आठ सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर सात से 15 सितंबर तक बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का ऐलान किया गया। जनपदीय अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के बाद सेवा नियमावली नहीं बनाई गई है। इसके अलावा पदों को संवर्गीय कराने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों में पदोन्नति, सुगम एवं दुर्गम खंडों का चिन्हीकरण कराने आदि मांगें लगातार उठाई जा रही है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं देने पर एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से आंदोलन की रणनीति तय की गई है। इस आंदोलन में सभी खंडीय मिनिस्टीरियल कर्मचारी भाग लेंगे। वक्ताओं ने बताया कि 17 सितंबर को विभागाध्यक्ष कार्यालय देहरादून में धरना दिया जाएगा। 18 सितंबर को प्रांतीय कार्यसमिति में आगे के आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बैठक में जनपदीय महामंत्री निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।