फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Outrage to expel BRO workers

बीआरओ के मजदूरों को निकालने से आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Outrage to expel BRO workers
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया को समस्या बताते ग्रिफ से हटाए गए मजदूर। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बीआरओ से हटाए गए मजदूरों ने मुनस्यारी से धारचूला जा रहे जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया का वाहन रोक दिया। उन्होंने जिपं सदस्य का घेराव करते हुए कहा कि बीआरओ से निकाले जाने के बाद उनके सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रिफ के मजदूरों ने जिपं सदस्य का घेराव किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले 15-20 साल से बीआरओ में मजदूरी कर अपना भरण पोषण कर रहे हैं लेकिन उन्हें बिना किसी ठोस कारण के मजदूरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। मजदूरों का कहना है कि पिछले दिनों सड़क खोलने को लेकर विधायक और बीआरओ के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद बीआरओ ने सड़क में लगी सभी गैंग हटा दी। एक छोटी गैंग को दोबारा रखा है लेकिन 25 मजदूरों वाली गैंग को काम में नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने फिर से रोजगार देने की मांग की है। जिपं सदस्य मर्तोलिया ने कहा है कि अगर बीआरओ ने मजदूरों को शीघ्र काम पर नहीं रखा तो पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed