पिथौरागढ़। राजस्व उप निरीक्षक और लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से युकां कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज युकां कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राज्यापाल को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है।
शुक्रवार को युकां कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में डीएम रीना जोशी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है। हर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। पेपर लीक होने के बाद दिन रात प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मनोबल टूट रहा है। उन्होंने राज्य में नकल विरोधी कानून को तुरंत लागू करने, जब तक कानून लागू नहीं हो जाता तब तक कोई पेपर नहीं कराने, आयोग की ओर से कराए गए पेपर की निगरानी के लिए निगरानी तंत्र बनाने, अभी तक जितने भी पेपर लीक हुए हैं उनकी सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिला महासचिव राहुल लुंठी, डीडीहाट विधानसभा अध्यक्ष कमलेश कठायत, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता चंचल बोरा, शिवानी, शंकर खड़ायत, धीरज बेरी, संजय कुमार, राहुल भट्ट, हेमू मेहता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी, लोकेश पांडेय, निखिल ऐरी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंकित ज्याला, महासचिव अनिल खाती, संयुक्त सचिव मयंक चंद्र, किशन सहित कई युकां कार्यकर्ता मौजूद रहे।