फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Out of 215 schools in Pithoragarh, 207 are headless.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 215 विद्यालयों में से 207 मुखिया विहीन

Sun, 02 Mar 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Out of 215 schools in Pithoragarh, 207 are headless.
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में सरकारी विद्यालयों के संचालन के लिए मुखिया नहीं हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के लगभग शत प्रतिशत पद रिक्त हैं। इसका असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीमांत जिले के 128 इंटर कॉलेज में से 122 विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के पद रिक्त पड़े हैं। केवल छह विद्यालयों में पूर्णकालीन प्रधानाचार्य कार्य कर रहे हैं। इससे भी बदहाल स्थिति जिले के हाईस्कूलों की है। जिले में 87 हाईस्कूलों में से 85 हाईस्कूल प्रधानाचार्य विहीन हैं।
विज्ञापन

इस मार्च में कुछ प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक सेवानिवृत होने हैं ऐसे में स्थिति और भी खराब हो जाएगी। जिन विद्यालयों में स्थायी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक नहीं हैं वहां व्यवस्थाओं का संचालन करने के लिए कार्यवाहक प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों की तैनाती की गई है। उन्हें अपने विषयों को पढ़ाने के साथ-साथ विद्यालय का प्रबंधन भी देखना पड़ रहा है। ऐसे में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक भी नहीं है उप जिला शिक्षाधिकारी
जिले में बिण, मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग विकासखंडों में उप जिला शिक्षाधिकारी के आठ पद स्वीकृत हैं। बावजूद इसके इनकी स्थिति शून्य है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों के आठ में से दो पद रिक्त हैं। प्रवक्ताओं के भी 60 फीसदी पद खाली पड़े हैं। जिले में प्रवक्ताओं के 1169 पद स्वीकृत हैं, इनमें से 734 पद रिक्त पड़े हुए हैं। इसके अलावा सहायक अध्यापकों के 1632 के सापेक्ष 1141 पद पर शिक्षक तैनात हैं, लेकिन 491 पद रिक्त चल रहे हैं।


- जिले में प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों की सूचना कई बार निदेशालय को भेजी गई है। अधिकतर विद्यालयों में कार्यवाहक के तहत व्यवस्था की गई है। तैनाती को लेकर निर्णय उच्च स्तर पर होता है। - एचआर कोहली, मुख्य शिक्षाधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed