फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Organizing a grand parade on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन

Sat, 27 Jan 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Organizing a grand parade on Republic Day
पिथौरागढ़ में गणतंत्र दिवस पर परेड निकालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन हुआ। बेहतर काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


सुबह जिला मुख्यालय में प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह 9.30 बजे कलक्ट्रेट में डीएम सी रविशंकर ने ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने झंडा फहराया। पुलिस लाइन में डीएम ने परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल ने किया। परेड में पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, एनसीसी, एनडीआरएफ, पुलिस फायर सर्विस ने प्रतिभाग किया। डीएम ने स्वाधीनता सेनानियों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया। लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


बालिका शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए गंगोलीहाट के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन रेणु शाह को सम्मानित किया। विभिन्न विभागों के अच्छे काम करने वालों को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों ने झांकी निकाली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वंदना, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया आदि मौजूद थे। संचालन उप निरीक्षक विजया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्कोट। अस्कोट में लोनिवि, वन, जीआईसी, केबीएस पाल मेमोरियल स्कूल, पुलिस थाने में ध्वजारोहण किया गया। वन विभाग परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
डीडीहाट। डीडीहाट में तहसीलदार अर्जुन लाल टम्टा, पालिकाध्यक्ष कवींद्र शाही, थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने स्वाधीनता सेनानी देव सिंह डसीला को सम्मानित किया। आईटीबीपी, एसएसबी समेत कई सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

नाचनी। पुलिस थाना, बैंक के साथ ही अन्य सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज तेजम में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम हुए।
गंगोलीहाट। तहसील कार्यालय में एसडीएम वैभव गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय खड़क सिंह की पत्नी हनेरा निवासी लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया। इस दौरान तहसीलदार इंद्र सिंह मेहता आदि मौजूद थे। ब्लॉक में गंगा बिष्ट, नगर पंचायत में सभासद प्रकाश पाठक ने झंडा फहराया।


धीरज और बालक ने क्रॉस कंट्री जीती
डीडीहाट। गणतंत्र दिवस पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगरपालिका ने क्रॉस कंट्री का आयोजन किया। जूनियर वर्ग में धीरज बुर्फाल ने पहला, कमल सिंह ने दूसरा, विशाल गैड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में बालक मुनौला पहले, सूरज भंडारी दूसरे, भाष्कर प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे। पालिकाध्यक्ष कवींद्र साही ने पुरस्कार बांटे। ब्लॉक खेल समन्वयक किशोर साह, विक्रम बिष्ट भुवनेंद्र भंडारी, धर्मेंद्र टोलिया, डीडीहाट यूथ सोसायटी, पुलिस ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed