{"_id":"6a9466d3f22d1bbc0304ac0b","slug":"opportunity-for-direct-admission-for-local-youth-in-iti-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-146181-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आईटीआई में स्थानीय युवाओं के लिए सीधे प्रवेश का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आईटीआई में स्थानीय युवाओं के लिए सीधे प्रवेश का मौका
Sun, 30 Aug 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में विभिन्न ट्रेड की रिक्त सीटों पर स्थानीय युवाओं को बिना परीक्षा के सीधे प्रवेश का मौका दिया जा रहा है। वर्तमान में आईटीआई पिथौरागढ़ में ही 120 सीटें खाली हैं। जनपद के सभी राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है।
सभी में प्रवेश की अंतिम तिथि विस्तारित कर 31 अगस्त कर दी गई है। वर्तमान में स्थानीय विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। आईटीआई पिथौरागढ़ में फिटर, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल मोटर व्हीकल, ड्राफ्ट मैन सिविल, आरएससी, आईसीटीएसएम, वेल्डर, आशुलिपि, सचिवालय सहायक, स्वीइंग टेक्नोलॉजी ट्रेड की 244 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। अब तक 124 सीटों प्रवेश हो चुके हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए स्थानीय विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा है। अभ्यर्थी सीधे संस्थान पहुंचकर अपना प्रवेश करा सकते हैं। प्रवेश देने के लिए संस्थान की ओर से काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। पिछले वर्ष आईटीआई पिथौरागढ़ में 174 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था, जबकि 70 सीटें रिक्त रह गई थी। इस शिक्षा सत्र संस्थान सभी रिक्त सीटों को भरने के लिए स्थानीय विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दे रहा है। कॉलेज में आठवीं और 10वीं पास विद्यार्थी अपना दाखिला करा सकता है।
.................
31 अगस्त तक विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। विद्यार्थी सभी दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचकर प्रवेश करा सकते हैं। - दर्शन सती, प्रधानाचार्य, आईटीआई पिथौरागढ़