फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Operation of three parking lots will start from tomorrow in Pithoragarh.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में कल से शुरू हो जाएगा तीन पार्किंग स्थलों का संचालन

Sun, 26 Apr 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Operation of three parking lots will start from tomorrow in Pithoragarh.
पिथौरागढ़। नगर में कल यानी मंगलवार से तीन पार्किंग स्थलों का संचालन शुरू हो जाएगा। पार्किंग का संचालन होने से वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में नगर में जाम की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेयर कल्पना देवलाल और डीएम आशीष कुमार भटगांई ने कृष्णापुरी, बजेटी और जाखनी में बन कर तैयार हो चुकीं तीन बहुमंजिला पार्किंग का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि पार्किंग बनकर तैयार हैं। इनका संचालन शुरू होने से वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। सड़कों पर जाम की समस्या भी कम हो जाएगी। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे और ऑटोमेटेड एंट्री सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए। मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि मंगलवार से पार्किंग का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से भविष्य में अन्य स्थानों पर भी पॉकेट पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित हैं। वहां सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, अधिशासी अभियंता पंकज कुमार, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, सहायक अभियंता उमेश अवस्थी एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मल्टी लेवल पार्किंग में 308 वाहन हो सकेंगे पार्क
कृष्णापुरी, बजेटी और जाखनी में बने पार्किंग स्थलों का संचालन होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आरडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि कृष्णापुरी में 118 चौपहिया और 100 दोपहिया वाहन पार्क किए जाएंगे। बजेटी में 40 और जाखनी में 50 चौपहिया वाहन पार्क करने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed