फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Operation of big aircraft will be possible from Naini Saini in the near future: Satpal

नैनीसैनी से निकट भविष्य में संभव हो सकेगा बड़े विमानों का संचालन : सतपाल

Mon, 22 Dec 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Dec 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Operation of big aircraft will be possible from Naini Saini in the near future: Satpal
विकास भवन सभागार में हुई जनसुनवाई में जनता की समस्याएं सुनते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज। स्रोत:
पिथौरागढ़। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने नैनीसैनी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण एवं उन्नयन कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान पर्यटन कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष में नैनीसैनी एयरपोर्ट का विकास राज्य सरकार की ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी उपलब्धि है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच नैनीसैनी एयरपोर्ट के अधिग्रहण एवं विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह एमओयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ जो इस परियोजना के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत एएआई, नैनीसैनी एयरपोर्ट का चरणबद्ध तरीके से विस्तार एवं आधुनिकीकरण करेगा जिससे निकट भविष्य में बड़े विमानों का संचालन संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि वर्तमान में यह एयरपोर्ट लगभग 70 एकड़ भूमि पर विकसित है जबकि 72 सीटर विमानों के नियमित संचालन के लिए लगभग 50 से 53 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और शीघ्र ही इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नैनीसैनी एयरपोर्ट के पूर्ण विकास के पश्चात पिथौरागढ़ देश के प्रमुख महानगरों से सीधे तौर पर जुड़ सकेगा। इससे जनपद के पर्यटन क्षेत्र को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। एयरपोर्ट के विकास से व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी व्यापक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन समस्याएं सुनीं, स्टार गेजिंग सुविधा का किया उद्घाटन
एयरपोर्ट के निरीक्षण के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने वरदानी पार्क और अटल पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने वरदानी पार्क में निर्मित स्टार गेजिंग सुविधा का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी, मेयर नगर निगम कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed