फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Operation in DH Pithauragarh

हड्डी रोग के मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Operation in DH Pithauragarh
Operation in DH Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिला चिकित्सालय में हड्डी रोगियों को ऑपरेशन के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चिकित्सालय में 15 लाख रुपये की लागत से नई सीआर्म मशीन लगाई गई है। इसके बाद जिला अस्पताल में दो-दो मशीनें हो गई हैं। इन मशीनों का लाभ सीमांत के मरीजों के ऑपरेशन में मिलेगा।
विज्ञापन

बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में लगातार सुविधाएं बढ़ाईं जा रहीं हैं। अस्पताल में हड्डी ऑपरेशन के लिए आधुनिक सुविधा युक्त 15 लाख की सीआर्म कंप्यूटराइज्ड मशीन लगाई गई है। इस मशीन से ऑपरेशन के दौरान टूटी हुई हड्डी की पूरी स्थिति देखी जा सकेगी। इससे सटीक ऑपरेशन करने में मदद मिलेगी। अस्पताल में हड्डी रोग के रोज करीब 80 मरीज आते हैं। इनमें से कई मरीजों के ऑपरेशन वर्ष 2015 में लगाई मशीनों से किए जाते हैं। हालांकि समय के साथ तकनीक में बदलाव हुआ तो अस्पताल प्रबंधन ने भी आधुनिक मशीन खरीद ली। अस्पताल प्रबंधन ने नई सी आर्म मशीन लगा दी है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी और उनके ऑपरेशन सटीक तरह से हो सकेंगे। जिला अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। इसलिए अब इस अस्पताल में एक ही समय में दो-दो मरीजों के ऑपरेशन भी हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग संबंधी ऑपरेशन के लिए 15 लाख रुपये की लागत से सीआर्म मशीन लगाई गई है, जो पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है। मशीन की मदद से डॉक्टर मरीजों के सटीक ऑपरेशन कर सकेंगे। - डॉ. केसी भट्ट, पीएमएस, जिला चिकित्सालय, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed