फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Only three teachers to teach seven classes

सात कक्षाओं को पढ़ाने के लिए सिर्फ तीन शिक्षक

Wed, 03 May 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला,मदकोट Updated Wed, 03 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Only three teachers to teach seven classes
शिक्षकविहीन जीआईसी उच्छेती - फोटो : अमर उजाला

इस क्षेत्र के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज उछेती में सात कक्षाओं को पढ़ाने के लिए सिर्फ तीन शिक्षक हैं। 200 छात्रसंख्या वाले इस जीआईसी में 120 छात्राएं पढ़ती हैं। छात्राओं का भविष्य चौपट होने की न तो अधिकारियों को चिंता है और न किसी जनप्रतिनिधि ने अब तक इस समस्या पर गौर किया। पिछले शिक्षासत्र में गेस्ट टीचर्स की तैनाती से पढ़ाई का माहौल बना हुआ था, लेकिन इस बार गेस्ट टीचर्स को सेवा विस्तार नहीं मिला है।

विज्ञापन


जीआईसी में कक्षा छह से 12 तक की कक्षाओं का संचालन होता है। इंटर में सिर्फ इतिहास, नागरिक शास्त्र और सामाजिक विज्ञान विषय के ही शिक्षक हैं। इंटर में हिंदी और अंग्रेजी जैसे खास विषयों को पढ़ाने के लिए इस बार किसी शिक्षक की तैनाती नहीं हो पाई। हाइस्कूल की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए एलटी ग्रेड में अब तक एकमात्र शिक्षक तैनात था, लेकिन उनका भी प्रवक्ता पद पर प्रमोशन हो गया है और वह दूसरे स्कूल में जा रहे हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य आनंद राणा ने बताया कि स्टाफ की कमी से शिक्षण कार्य में भारी समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल में ज्यादातर गरीब परिवारों के ही बच्चे पढ़ते हैं। पीटीए अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि यदि नजदीक में कोई इंटर कॉलेज होता तो बच्चों को वहां पढ़ाने भेजा जाता। गरीब परिवारों के लोग अपने बच्चों को किसी शहर में ले जाकर पढ़ाने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों ने कहा कि यदि शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो क्षेत्र के सभी लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया का कहना है कि कुछ इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इसकी जानकारी लगातार शिक्षा निदेशालय को दी जा रही है। यदि जल्दी शिक्षकों की तैनाती होती है तो उन स्कूलों को वरीयता में रखा जाएगा, जहां पर ज्यादा समस्या आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed