Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Only three doctors reported for duty at Tanakpur Hospital

Pithoragarh News: टनकपुर अस्पताल में मात्र तीन चिकित्सकों ने आमद दर्ज कराई

Tue, 03 Nov 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Only three doctors reported for duty at Tanakpur Hospital
टनकपुर (चंपावत)। उप जिला अस्पताल टनकपुर में छह माह पहले 10 चिकित्सकों की तैनाती के आदेश होने के बावजूद अब तक तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ही आमद दर्ज कराई है। ईएनटी, महिला रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में कार्यभार संभालने से संबंधित मरीजों को राहत मिल रही है। वहीं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती का अभी भी इंतजार है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जून के अंतिम पखवाड़े में उप जिला अस्पताल में चार विशेषज्ञ समेत 10 चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए गए थे। अब तक ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुकृति त्रिपाठी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतवंत कौर और ऑर्थो सर्जन डॉ. प्रिंस माहेश्वरी ने ही आमद दर्ज कराई है। तीनों विशेषज्ञों के आने के बाद संबंधित रोगों के मरीजों को उपचार के लिए अन्यत्र जाने से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वसुधा मिश्रा, सर्जन गजेंद्र कुमार सोनी, निश्चेतक डॉ. यदुराज भट्ट, बाल रोग चिकित्सक डॉ. सुधीर कन्याल, स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. निशा रानी और आईसीयू सेवाओं के लिए डॉ. विजय कुमार गुप्ता समेत अन्य चिकित्सकों की तैनाती का इंतजार है। इनके भी जल्द कार्यभार संभालने से अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का दायरा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed