फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Only orthopaedic and dental surgeries will be possible at the base facility under the medical college

Pithoragarh News: मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस में हो सकेगी सिर्फ ऑर्थोपैडिक और डेंटल सर्जरी

Tue, 20 Oct 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Only orthopaedic and dental surgeries will be possible at the base facility under the medical college
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज के संचालन और छात्रों के प्रवेश से भले ही क्षेत्र में कुशल डॉक्टर तैयार होने की राह आसान हुई हो लेकिन इसके अधीन संचालित बेस अस्पताल के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से अनुमति के लिए कागजों में वार्ड, ओटी और लैब जैसी सुविधाएं पूरी होने के दावे किए गए थे लेकिन जमीनी हकीकत इनसे बिल्कुल उलट है।
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति यह है कि बेस अस्पताल में फिलहाल केवल ऑर्थोपैडिक और डेंटल सर्जरी की ही सुविधा मिल पाएगी जबकि आम जनता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी जनरल सर्जरी और सिजेरियन ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे। इसका मुख्य कारण सर्जरी और महिला रोग विभाग में किसी भी फैकल्टी या विशेषज्ञ की तैनाती न होना है। अस्पताल में आधुनिक ओटी तो स्थापित कर दी गई है लेकिन विशेषज्ञों के अभाव में मरीजों को इलाज के लिए अभी और इंतजार करना मजबूरी बना हुआ है।
विज्ञापन

--------------
सिर्फ ऑर्थोपैडिक और डेंटल सर्जरी होंगी बेस में
मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के लिहाज से अब तक ऑर्थोपैडिक और डेंटल विभाग में ही फैकल्टी की तैनाती हुई है। ऐसे में बेस अस्पताल में हड्डी और दांत संबंधी ऑपरेशन की ही सुविधा मिलेगी हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि सभी तरह की सर्जरी के लिए जल्द फैकल्टी की तैनाती होगी। यह दावे कब तक धरातल पर उतरेंगे यह समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
महिला रोग विभाग की प्रोफेसर गई मेडिकल लीव पर

शासन स्तर पर पूर्व में मेडिकल कॉलेज में महिला रोग विभाग के लिए एक प्रोफेसर की तैनाती के आदेश जारी हुए। आदेश जारी होने के कुछ समय बाद भी संबंधित प्रोफेसर लंबी मेडिकल लीव पर चले गईं। ऐसे में खुद मेडिकल कॉलेज को उनके वापस लौटने पर संशय है।

-------------

मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने के साथ ही बेस अस्पताल में ओपीडी के साथ आईपीडी भी संचालित की जाएगी। रिक्त फैकल्टी को भरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है जल्द जनरल सर्जरी और महिला रोग विभाग में भी फैकल्टी मिलेगी और सभी तरह के ऑपरेशन शुरू होंगे। -डॉ. एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article