फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Only 21 km road was cut in 14 years

14 वर्षों में सिर्फ 21 किमी ही सड़क कटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Only 21 km road was cut in 14 years
मल्ला जोहार के लास्पा से घोड़ालोटन के बीच बीआरओ की ओर काटी गई चीन सीमा को जाने वाली सड़क। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। चीन सीमा के लिए बन रही मुनस्यारी-मिलम सड़क का निर्माण कार्य बेहद सुस्त गति से चल रहा है। वर्ष 2008 से अब तक 14 सालों में सिर्फ 21.5 किमी ही सड़क कट पाई है। लोगों के कई बार आवाज उठाने के बावजूद निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है।
विज्ञापन

बीआरओ ने वर्ष 2008 में मुनस्यारी के धापा से चीन सीमा को जोड़ने वाली 65 किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। धापा से बुगडियार तक प्राइवेट कंपनी एबीसीआई सड़क बनाने का कार्य कर रही है जिसे 24 किमी सड़क कटिंग का कार्य दिया गया है। कंपनी 21.5 किमी सड़क कटिंग का कार्य पूरा करने के बाद 19 किमी सड़क पर डामरीकरण का कार्य पूरा कर चुकी है।
विज्ञापन

वहीं मिलम से नाहर देवी, बुगडियार के लिए 41 किमी सड़क का निर्माण कार्य बीआरओ कर रही है। वर्तमान में बीआरओ कठोर चट्टानों को काटने का कार्य कर रही है। लोगों का कहना है कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सड़क का निर्माण कार्य 14 साल में भी पूरा नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने भारत सरकार और बीआरओ से सड़क का निर्माण कार्य तेज गति से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण के मलबे से पैदल मार्ग खराब
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बीआरओ की सड़क कटिंग के दौरान मलबा और बोल्डर गिरने से घोडालोटन, मालछू में पैदल रास्ता बेहद खराब हो गया है जिसमें पर्यटकों, पर्वतारोहियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। पैदल रास्ते पर मलबा जमा होने से लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed