फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Only 20% booking in KMVN guest houses

जिले में केएमवीएन के कारोबार में नहीं आया सुधार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Only 20% booking in KMVN guest houses
पिथौरागढ़। कोरोना काल में केएमवीएन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। दो पर्यटक आवास गृहों को कोविड केयर सेंटर तो तीन को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। अनलॉक के बाद भी केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह पर्यटकों का इंतजार कर रहे हैं। अब तक केवल बीस फीसदी बुकिंग ही हो पाई है। मुनस्यारी में होटल कारोबार 35 फीसदी पहुंच गया है। यह पिछले माह दस फीसदी था। नए साल के स्वागत को लेकर होटल कारोबारी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

जिले में केएमवीएन के गंगोलीहाट, पाताल भुवनेश्वर, चौकोड़ी, थल, बिर्थी, मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, पिथौरागढ़ में कुल नौ पर्यटक आवास गृह हैं। डीडीहाट, चौकोड़ी को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। पिथौरागढ़, मुनस्यारी, धारचूला पर्यटक आवास को क्वारंटीन सेंटर बनाया था। इसके चलते पर्यटक केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह का रुख नहीं कर रहे हैं। पिछले साल केएमवीएन का कारोबार सौ फीसदी था। जिले में नौ के नौ पर्यटक आवास गृृह पूरी तरह भरे रहते थे, लेकिन इस बार कारोबार बीस फीसदी ही पहुंच सका है। कोरोना काल में सैलानियों की कम आमद से इन पर्यटक आवास गृहों में इस साल पर्यटन संबंधी गतिविधियां संचालित होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed