फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One thousand books missing from the library

Pithoragarh News: पुस्तकालय से एक हजार किताबें गायब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
One thousand books missing from the library
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर के पुस्तकालय से प्रबंधन और विद्यार्थियों की लापरवाही से एक हजार से अधिक किताबें गायब हो गई हैं। छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय से किताबें लीं, लेकिन तय समय के बाद भी इन्हें वापस नहीं किया। किताब लेकर संबंधित छात्र कहां गए इसका प्रबंधन को पता नहीं है। ऐसे में प्रबंधन परेशान है तो नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ परिसर में हर साल तीन से चार हजार विद्यार्थी पढ़ाई के लिए यहां स्थित पुस्तकालय से किताबें लेते हैं। पढ़ाई के बाद पुस्तकों को तय समय पर वापस करने का नियम है। एक साल के भीतर 120 से अधिक विद्यार्थियों ने पुस्तकालय को किताबें नहीं लौटाई हैं। इन पुस्तकों की संख्या एक हजार से अधिक है। स्नातक के बाद ये छात्र किताब लेकर कहां गायब हो गए, इसका पता प्रबंधन को नहीं है। प्रबंधन संबंधित छात्रों से संपर्क कर किताब लौटाने की गुहार लगा रहा है। पुस्तकालय में किताबों की कमी हो गई है। नए विद्यार्थियों को किताब उपलब्ध कराना पुस्तकालय प्रबंधन के लिए चुनौती बन गया है। संवाद
विज्ञापन

तय समय पर किताब नहीं लौटाने पर लिया जाता है 50 रुपये अर्थदंड

पिथौरागढ़। तय समय पर किताब न लौटाने पर पुस्तकालय प्रबंधन संबंधित विद्यार्थियों से 50 रुपये अर्थदंड लेता है। अर्थदंड तभी चुकता होगा जब संबंधित विद्यार्थी किताब लौटाने पुस्तकालय पहुंचेगा। लंबे समय से किताब लेकर वापस न लौटाने वाले विद्यार्थियों की खोजबीन जारी है। ऐसे में विद्यार्थियों का पता न चलने पर पुस्तकालय प्रबंधन को दोहरा नुकसान झेलना पड़ रहा है। न तो किताब वापस मिल रहीं और ना ही अर्थदंड। कोट
विज्ञापन
विज्ञापन

किताबें वापस नहीं लौटा रहे विद्यार्थियों से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। संबंधित विद्यार्थियों का पता लगाने की कोशिश जारी है। - डॉ. मनोज मेहता, पुस्तकालय सहायक, पिथौरागढ़ परिसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed