{"_id":"5ec540948ebc3e90ac765de2","slug":"one-of-the-3-people-caught-with-gourd-meat-and-guns-missing6","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुरड़ के मांस और बंदूकों के साथ पकड़े गए 3 लोगों में से एक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुरड़ के मांस और बंदूकों के साथ पकड़े गए 3 लोगों में से एक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में घुरड़ के मांस और बंदूकों के साथ पकड़े गए तीन लोगों में से एक व्यक्ति गायब है। लापता ग्रामीण के परिजनों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
एक आरोपी पूरन सिंह का भाई सुंदर सिंह बसेड़ा और मां रोते बिलखते आज तहसील मुख्यालय आए और पूरन सिंह को खोजने की गुहार लगाते रहे। सुंदर सिंह के मुताबिक वन विभाग की टीम मंगलवार की शाम तीन लोगों को पकड़ कर ले गई। जिसमें से दो को डीडीहाट जेल भेजा गया है और उनका भाई गायब है। न तो वह घर आया और न ही वन विभाग कुछ बता रहा है जिस कारण हमको मजबूरन तहसील मुख्यालय में गुहार लगानी पड़ रही है। परिजनों के देर शाम तहसील पहुंचने के कारण मौके पर कोई अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद दोनों लौट है। उन्होंने नाचनी थाने में गुमशुदगी दर्ज करने की बात कही है। पूरन सिंह के परिजनों ने वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर तमाम तरह के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पूछे जाने पर स्थानीय अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन