फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One killed in jeep accident in Baitadi, Nepal

Pithoragarh News: नेपाल के बैतड़ी में जीप दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत

Sat, 18 Nov 2023 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Nov 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
One killed in jeep accident in Baitadi, Nepal
नेपाल के बैतड़ी में दुर्घटनाग्रस्त जीप। संवाद
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी के दोगडा केदार गांव पालिका वार्ड नंबर तीन के घोडियाधार नामक स्थान पर ब्रेक फेल होने से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद से वाहन चालक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जीप नंबर-1 ज 603 कटौचपानी से सिल्यागडा की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि घोडियाधार के पास ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अमर बिष्ट (35) निवासी कटौचपानी की मौके पर ही मौत गई। हादसे में घायल पार्वती बिष्ट (30) और हीरा बिष्ट (45) की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा पद्म बिष्ट (60), सुशीला बिष्ट (7) और कलावती बिष्ट (30) मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

सभी घायलों को बैतड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण चढ़ाई पर चढ़ रही जीप का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद वाहन चालक सुरेंद्र बिष्ट मौके से फरार हो गया। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक खेम विक्रम केसी ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
सिन्याड़ी में कैंटर खाई में गिरा, चालक चोटिल

बरेली से सामान लेकर पिथौरागढ़ जा रहा था कैंटर

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास शुक्रवार की रात एक कैंटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कैंटर में चालक रोहतक अली (48) पुत्र मोहम्मद वसीम गंभीर रूप से चोटिल हो गया। कैंटर (यूपी 25 बीटी/ 7421) सामान लेकर बरेली से पिथौरागढ़ जा रहा था। हादसे की सूचना पर चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक चालक की हालत खतरे से बाहर है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। संवाद
फोटो 18 सीपीटी 13पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed