{"_id":"679a699a0db624859e08b7f0","slug":"one-has-to-run-22-km-to-get-blood-tested-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-123304-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खून की जांच करने के लिए लगानी पड़ती है 22 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खून की जांच करने के लिए लगानी पड़ती है 22 किमी की दौड़
Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी(पिथौरागढ़)। दस हजार की आबादी के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाला मदकोट का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। यहां दो के स्थान पर मात्र एक डॉक्टर तैनात है। अस्पताल में खून की जांच तक नहीं होती है। इसके लिए 22 किलोमीटर दूर मुनस्यारी जाना पड़ता है।
वर्ष 2005 में मदकोट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था। स्थापना के 10 वर्ष बाद जून 2015 में अस्पताल में प्रभारी चिकित्साधिकारी और चिकित्साधिकारी के दो पद सृजित किए गए। अस्पताल में आज तक भी एक ही चिकित्सक की नियुक्ति हो पाई है। अस्पताल में दो फार्मासिस्ट के स्थान पर मात्र एक तैनात है। अस्पताल में वार्ड बॉय भी नहीं है। यहां अल्ट्रासाउंड, एक्सरे की सुविधा तो दूर खून तक की जांच नहीं होती है। सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना क्षेत्र के महिलाओं को करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा नहीं है। छोटी-छोटी बीमारी के लिए भी मुनस्यारी या जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है।
कोट
डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए निदेशालय से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही जिले को चिकित्सक मिलने की उम्मीद है। डॉक्टरों की तैनाती होते ही मदकोट अस्पताल में भी चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। -डाॅ. जेएस नबियाल, सीएमओ पिथौरागढ़।