फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   On the PM's birthday, BJP workers lit lamps and prayed for his long life

Pithoragarh News: पीएम के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिये जलाकर की दीर्घायु की कामना

Thu, 17 Sep 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
On the PM's birthday, BJP workers lit lamps and prayed for his long life
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/अस्कोट/गणाई गंगोली। जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं कीं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ शहर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में रामलीला मैदान में दीप जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई। वहीं, जिला अस्पताल में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल और गणेश भंडारी सहित कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर बेड़ीनाग सीएचसी में भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार के नेतृत्व में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत भर्ती मरीजों को फल और कंबल वितरित किए गए। गणाई मंडल कार्यालय में पूर्व विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन और मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमें मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। अस्कोट क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने दीये जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई प्रेषित की। इन सभी आयोजनों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति कार्यकर्ताओं का विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed