{"_id":"c44cc4c6f2bde3fed554f8c168d427c4","slug":"on-the-occasion-of-the-constitution-would-be-fair-cooperation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य गठन के मौके पर होगा सहकारिता मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य गठन के मौके पर होगा सहकारिता मेला
ब्यूरो /अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य गठन के मौके पर 20 से 26 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में सहकारिता मेले का आयोजन होगा, जिसमें सहकारिता से जुड़ी सभी संस्थाओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
सहकारिता मेले के तैयारी के बारे में मंगलवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा ने कहा कि यह मेला राज्य के सहकारिता आंदोलन को दिशा देने में सहायक होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेले का संचालन सहकारिता विभाग के बजाए प्रदेश के 10 जिला सहकारी बैंक और राज्य स्तर की तीन शीर्ष संस्थाओं के सहयोग से कराया जा रहा है।
इन बैंकों और संस्थाओं का अलग से फेडरेशन बनाया गया है ताकि भविष्य में यह मेला निरंतर आयोजित होता रहे। उन्होंने कहा कि इस फेडरेशन में 13 कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला, उपाध्यक्ष मनोज सामंत, निदेशक हयात सिंह माहरा, भूपेंद्र बोरा, होशियार सिंह लुंठी और बैंक के महाप्रबंधक पीसी दुम्का उपस्थित थे।