{"_id":"6a6b868fd0bf77fd350f9c3e","slug":"on-the-final-day-of-the-trials-227-boys-and-girls-demonstrated-their-prowess-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-145001-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ट्रायल के अंतिम दिन 227 बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ट्रायल के अंतिम दिन 227 बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम
Thu, 30 Jul 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 30 पीटीएच 20 पी- पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल में प्रतिभाग करती बालिका। स्रोत:
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत जनपद स्तरीय चयन ट्रायल गुरुवार को संपन्न हो गए। अंतिम दिन 10-11 और 11-12 वर्ष आयु वर्ग के 227 खिलाड़ियों ने छात्रवृत्ति के लिए आयोजित ट्रायल में अपनी प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।
जिले के सभी आठ विकासखंडों, चार नगरपालिकाओं और नगर निगम स्तर से चयनित 111 बालक एवं 116 बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर छात्रवृत्ति के लिए दावेदारी पेश की। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि जिलेभर से 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के कुल 668 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2022-23 में 298, वर्ष 2023-24 में 300 और वर्ष 2024-25 में 300 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा चुका है। इस वर्ष भी चयनित 300 प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अगले चरण में खेल विभाग की मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत चयन ट्रायल तीन अगस्त से विकासखंड, नगर पालिका और नगर निगम स्तर पर शुरू होंगे। इसमें 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रतिभाग कर सकेंगे।