{"_id":"5a22dfd64f1c1b6a118b5761","slug":"on-the-birthday-of-bitia-father-donates-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया के जन्मदिन पर पिता रक्तदान करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया के जन्मदिन पर पिता रक्तदान करते हैं
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन पर रक्तदान करती पारुल जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेटियों को बढ़ावा देने के लिए एक पिता बेटी के जन्मदिन पर पिछले 10 साल से रक्तदान कर रहे हैं। इस बार अपने 20वें जन्मदिन पर बिटया ने भी पिता के साथ रक्तदान किया।
नगर के चंद्रभागा वार्ड के पालिका सभासद भुवन जोशी अपनी बेटी पारुल जोशी के जन्मदिन पर वर्ष 2008 से रक्तदान कर रहे हैं। इस बार पारुल ने भी अपने पिता के साथ रक्तदान के लिए जिला अस्पताल के रक्तदान केंद्र पहुंची। जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को पिता-पुत्री ने एक साथ रक्तदान किया। सभासद भुवन जोशी बताते हैं कि कन्या भ्रूण हत्या की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बेटियों को संरक्षण देने के लिए बेटी के जन्मदिन पर रक्तदान करने का विचार बना। पिछले 10 साल से वह बेटी के जन्मदिन पर रक्तदान कर रहे हैं। जोशी जिले के बड़े ब्लड डोनर हैं।
विज्ञापन
वह 30 बार रक्तदान कर चुके हैं। जन्मदिन पर रक्तदान के तोहफे के बारे में पूछने पर पारुल कहती हैं कि यह पिता का अनुपम उपहार है, जो उनकी बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है। कहती हैं कि वह भी अपने जन्मदिन पर हर साल रक्तदान करेंगी। जिला अस्पताल के रक्तकोष प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने पिता, पुत्री की पहल की सराहना की। कहा कि इससे बेटियों के संरक्षण का संदेश तो समाज में जाता ही है, किसी और की जिंदगी बचाने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन