फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   On February 15, the second task before voting

15 फरवरी को पहले मतदान फिर दूसरा काम  

Mon, 30 Jan 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 30 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
On February 15, the second task before voting
पिथौरागढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाते शंखनाद जनचेतना मंच के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शंखनाद जनचेतना मंच की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि 15 फरवरी को अन्य कामकाज छोड़कर वोट डाला जाए। फारेस्ट कालोनी में चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान में युवाओं, महिलाओं ने भाग लिया। बाद में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की सार्थकता तभी है जब लोग शत प्रतिशत मतदान करेंगे।
गोष्ठी में समाजसेवी डॉ. तारा सिंह ने कहा कि 15 फरवरी को सभी लोगों को मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही अपने पास पड़ोस के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करना चाहिए। एडवोकेट आशामोहन ने कहा कि मतदान के काम को प्राथमिकता में रखा जाए और 15 फरवरी को सबसे पहला काम वोटिंग होना चाहिए। मेघा पंत, भावना धामी ने कहा कि वह मतदान में जरूर हिस्सा लेंगे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


कवि ललित शौर्य ने कहा कि एक जागरूक मतदाता ही अच्छे लोकतंत्र की बुनियाद है। सभी को वोट डालकर नई सरकार के गठन में भागीदारी करनी चाहिए। इस अवसर पर तनुजा उप्रेती, रेखा बिष्ट, गीता जोशी, भागीरथी सिंह, पुष्पा सती, पुष्कर खड़ायत, प्रेमा अवस्थी, अयान, काव्या, गौरव आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed