फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   OGP Pithauragarh

मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद विधायक के निरीक्षण के बाद भी शुरू नहीं हो पाया ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
OGP Pithauragarh
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्वीकृत ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट (ओजीपी) शुरू करने को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुछ समय पूर्व आए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री, सांसद, स्थानीय विधायक सहित कई अन्य जन प्रतिनिधि ओजीपी का निरीक्षण कर शीघ्र शुरू करने के निर्देश दे चुके हैं, बावजूद इसके अभी तक जनरेशन प्लांट शुरू नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि आखिरकार ओजीपी कब शुरू होगा।
जिला अस्पताल में ओजीपी के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भवन निर्माण के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द प्लांट शुरू हो जाएगा, लेकिन प्लांट शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व जिला भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी इसका निरीक्षण कर चुके हैं। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, स्थानीय विधायक चंद्रा पंत आदि जनप्रतिनिधि इसका निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी लांट शुरू नहीं हो पाया है। सीमांत जिले में कोविड के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऑक्सीजन खत्म होने पर सिलिंडरों को रीफिल करने के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। इसमें काफी समय लग रहा है।
यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी का कहना है कि लोगों को दिखाने के लिए जनप्रतिनिधि सिर्फ भवन का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग और सरकार को शीघ्र ओजीपी शुरू करने के लिए कार्य करने की जरूरत है।

धूल फांक रही सीटी स्कैन और आरटीपीसीआर मशीन
पिथौरागढ़। जिले में कुछ समय पूर्व आरटीपीसीआर और सीटी स्कैन मशीन आई थी, लेकिन जिले में आरटीपीआर जांच शुरू नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग कोविड के सैंपलों को जांच के लिए हल्द्वानी भेजे जा रहे हैं। जिले के लिए आई सीटी स्कैन मशीन भी लंबे समय से धूल फांक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed