{"_id":"57e022264f1c1be456a82638","slug":"of-gas-in-the-vehicle-when-they-are-not-performing-dsuli","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस का वाहन न आने पर दशौली में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस का वाहन न आने पर दशौली में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
गैस का वाहन न आने पर दशौली में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंगराऊं (पांखू) घाटी के कई गांवों में रसोई गैस की सप्लाई न होने से गुस्साए लोगों ने दशौली में प्रदेश सरकार और गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। रसोई गैस की सप्लाई शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक कार्की, भाजपा नेता दिनेश आर्या के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने प्रदेश सरकार और गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आर्या ने कहा कि दशौली, तुसरेड़ा, डौणू, लछीमा, ओखरानी में रसोई गैस का वाहन नहीं आता है। कई बार रसोई गैस का वाहन इलाके में भेजने की मांग की जा चुकी है, लेकिन सड़क से जुड़े इन गांवों में रसोई गैस का वाहन नहीं भेजा जाता। लोगों को बेड़ीनाग से गैस का सिलेंडर लाना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों को एक सिलेंडर 1200 रुपये का पड़ता है।
विज्ञापन
इलाके के 3000 परिवार रसोई गैस की किल्लत से परेशान हैं लेकिन सरकार, जनप्रतिनिधि और गैस एजेंसी के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। ग्राम प्रधान ख्याली दत्त पाठक, दीपक पाठक, केवलानंद पाठक, चंदन कार्की, गिरिजा पाठक, हयात राम, नरेश कार्की, नीरज पाठक ने कहा कि रसोई गैस की सप्लाई नहीं होती है तो इलाके में आने वाले सत्ताधारी दल के नेताओं का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन