फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Objectionable. video. minor student. goes. viral, case.

Pithoragarh News: नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, युवक पर मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Jan 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Objectionable. video. minor student. goes. viral, case.
पिथौरागढ़। कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल की नाबालिग छात्रा की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीते एक महीने से सोशल मीडिया पर नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रा और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो छात्रा के परिजनों के पास पहुंचने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल युवक भाग गया है जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। इस मामले की विवेचना एसआई बबीता टम्टा को सौंपी गई है। - गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed