फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   O Chandana mero mountain ala, axhra dana lalai ...

ओ चंदना मेरो पहाड़ आलै, धुरा डाना देखलै...

Thu, 30 Nov 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Thu, 30 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
O Chandana mero mountain ala, axhra dana lalai ...
मुनस्यारी महोत्सव में गीत पेश करती मीना राणा - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी महोत्सव में बुधवार रात गायिका मीना राणा ने एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने जोहारी वेशभूषा में मंच पर आकर-चंदना मेरो पहाड़ आलै, धुरा डाना देखलै गीत की प्रस्तुति दी तो लोग झूमने लगे। उसके बाद उन्होंने-ओ साहिबा ओ साहिबा मन मेरो बसि गैछ कुमाऊं-गढ़वाल में, गीत गाकर लोगों को भावुक कर दिया। मीना राणा ने गीतों के साथ एकल नृत्य की भी प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल ने-भाना ओ रंगीली भाना गीत पेश किया। पुष्कर महर ने कां छ तेरो जलेबी को डाब से समां बांधने का प्रयास किया। बेबी प्रियंका, सुंदर बाफिला ने भी कई गीत पेश किए। बुधवार रात कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शकों की काफी भीड़ रही। रात के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश रावत और अति विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट थे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, दीपू बृजवाल, हरीश चिराल, राजू पांगती, शंकर धर्मशक्तू, सुरेंद्र सोरागी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान दिन के समय विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। महोत्सव समिति की ओर से इन कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। दिन में मौसम सुहावना होने से ज्यादा भीड़-भाड़ हो रही है। आसपास के गांवों से लोग कार्यक्रम देखने के लिए आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिन में तल्ला जोहार के स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसके अलावा महिला मंगल दल मुनस्यारी, पापड़ी, खसियाबाड़ा, दरांती और रांथी की महिलाओं ने कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रदीप रावत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed