फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Number of Nepalese gathered in Dharchula reached 1000

धारचूला में जमा नेपालियों की संख्या 1000 पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Number of Nepalese gathered in Dharchula reached 1000
धारचूला में सोशल डिस्टेंस बनाकर बैठे नेपाली नागरिक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के चलते भारत-नेपाल बार्डर पर अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद होने से धारचूला और बलुवाकोट में नेपाली नागरिकों की तादात बढ़ती जा रही है। बुधवार को नेपालियों की संख्या 850 से बढ़कर एक हजार तक पहुंच गई। ये सभी अपने वतन लौटना चाहते हैं। सभी को शिविरों में रखकर भोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते भारत और नेपाल में लॉकडाउन होने से दोनों देशों को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद हैं। भारत में मजदूरी और अन्य दूसरे काम बंद होने से यहां रह रहे नेपाली नागरिक अपने घरों को लौटने के लिए बेताब हैं, लेकिन लॉकडाउन होने से इन्हें धारचूला में ही रोक लिया गया है। बलुवाकोट से लेकर धारचूला तक इनकी तादात एक हजार तक पहुंच गई है। नेपाल का प्रेम बहादुर पत्नी और दो बच्चों के साथ यहां पर फंसा है। सभी स्थानों पर इनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इनकी व्यवस्था के लिए तहसीलदार नंदन राम, नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कानूनगो भुवन लाल वर्मा नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। बुधवार को बलुवाकोट राहत शिविर जीआईसी और डिग्री कॉलेज में रह रहे 371 नेपाली मजदूरों की स्क्रीनिंग डा. राकेश खाती, डा. रमेश चंद, फार्मासिस्ट, भुवन चंद्र भट्ट और राजवीर की टीम ने की। बुधवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने इन राहत शिविरों में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने सभी नेपाली मजदूरों से कानून का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूलाघाट पहुंचे 32 नेपाली
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारत में लॉकडाउन के बाद नेपाली नागरिकों का आना जारी है। बुधवार को भी 32 नेपाली झूलाघाट पहुंच गए। अब तक झूलाघाट में 243 नेपाली नागरिक एकत्र हो चुके हैं। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि प्राइमरी स्कूल गेठिगाड़ा में 56, जमिरपानी में 76, रज्यूड़ा में 19, गैंग हाउस में 30 और ग्वाली स्कूल में 62 लोगों को रखा गया है। सभी लोेगों को राशन और बर्तन उपलब्ध कराए गए हैं। उधर बैतड़ी सांसद दामोदर भंडारी ने अमर उजाला को फोन पर मामले की जानकारी अपने देश के प्रधानमंत्री को देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed