फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now the date will not conflict with festivals

अब तिथि, पर्वों को लेकर नहीं होगा विवाद

Sun, 08 Nov 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

पुरोहित कर्म से जुड़े लोगों ने रविवार को धार्मिक पर्व संगठन नाम से संगठन बना लिया है। पंडित नीरज जोशी संगठन के अध्यक्ष बनाए गए हैं। करीब 45 पंडितों की उपस्थिति में हुई बैठक में कहा गया कि पर्व और तिथियों को लेकर अब किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा। यदि किसी तिथि या पर्व को लेकर असमंजस की स्थिति होगी तो यह संगठन सर्वमान्य फैसला देगा। इससे आम लोगों को किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी।

विज्ञापन

कहा गया कि अब तक कई बार ऐसी नौबत आई कि तिथियों को लेकर विवाद हुआ। विशेषकर पूर्णिमा, अमावस्या, एकादशी तिथि को लेकर ऐसा असमंजस होता है। अक्सर होली के समय भी यही समस्या आती है। अब कम से कम यह संगठन पिथौरागढ़ जिले के लिए एक ऐसा फैसला देगा, जिसे सभी पंडित स्वीकार करेंगे और आम लोगों को भी उसी के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान करने की सलाह देंगे। बैठक में कहा गया कि फिलहाल ऐसी कोई विवादित तिथि सामने नहीं आ रही है। सर्वसम्मति से संगठन के लिए पंकज उप्रेती को सचिव, कौशल चंद्र पांडे को उपाध्यक्ष, मनोज जोशी को संयुक्त सचिव, गिरीश चंद्र भट्ट को संचालक और चारू चंद्र जोशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मुख्य सलाहकार में श्याम दत्त पांडे, चंद्रबल्लभ जोशी, दामोदर भट्ट, खिलानंद जोशी, गिरीश चंद्र पंत रखे गए हैं।
विज्ञापन

कहा गया कि यदि भविष्य में किसी पर्व या तिथि को लेकर कोई असमंजस होता है तो निर्णय सिंधु में दी गई व्यवस्था के अनुसार पालन होगा। धार्मिक कर्मकांडों के समय भी यह संगठन पुरोहितों के बीच तालमेल बनाएगा। संगठन की अगली बैठक 16 नवंबर को होगी। उसमें बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed