{"_id":"5ca78f1abdec22141b2b62fb","slug":"now-darmma-s-goraib-ghagad-s-rural-bifera","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दारमा के गो घाटीबगड़ के ग्रामीण बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दारमा के गो घाटीबगड़ के ग्रामीण बिफरे
Fri, 05 Apr 2019 10:54 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के गो घाटीबगड़ में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : पिथौरागढ़
दारमा घाटी के ग्राम सभा गो घाटीबगबड़ के मिलन केंद्र में दीलिंग दारमा सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें सीपीडब्लूडी के अधीन निर्माणाधीन सोबला-तिदांग सड़क के पंगबाबे से सेला तक पिछले तीन माह से बंद होने को लेकर आक्रोश जताया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि 10 अप्रैल तक सड़क नहीं खोली गई तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
समिति के उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ग्वाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीपीडब्लूडी और प्रशासन की अनदेखी को लेकर आक्रोश जताया। समिति के महासचिव पूरन ग्वाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व में प्रशासन को सूचना देने के बाद भी अब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी न तो गांव में मिलने आया और न ही न ही सड़क खोलने का प्रयास किया गया।
कहा कि क्षेत्र की जनता 15 अप्रैल के बाद ऊपरी क्षेत्र के गांवों में प्रवास शुरू कर देगी। उपाध्यक्ष ग्वाल ने कहा कि प्रशासन की इस तरह की लापरवाही व अनदेखी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि अभी तो केवल एक ग्राम सभा गो घाटीबगड़ ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है, यदि इसी तरह दारमा क्षेत्र की अनदेखी की गई तो घाटी के सभी 17 गांव मिलकर बड़ा कदम उठा सकते हैं। बैठक में धीरा सिंह ग्वाल, पूर्व प्रधान दान सिंह ग्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी, भूल सिंह ग्वाल, चंद्र सिंह, युवक मंगल दल अध्यक्ष मुकेश ग्वाल, मंगल ग्वाल, विनोद सिंह, रतन ढकरियाल, नारायण दुग्ताल आदि मौजूद रहे।