फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Notice to 70 building owners in Kanalichina

कनालीछीना में 70 भवन स्वामियों को नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Notice to 70 building owners in Kanalichina
सड़क चौड़ीकरण की जद में आए कनालीछीना बाजार के भवन। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे 70 भवन स्वामियों को तहसील से नोटिस जारी करने से हड़कंप मचा है। नोटिस में कहा कि सात जनवरी तक तहसीलदार डीडीहाट के कार्यालय में अपनी भूमि सीमा सड़क संगठन के नाम पंजीकरण करने के लिए उपस्थित हो। मुआवजे की धनराशि भी वहीं दी जाएगी। भवन स्वामियों का कहना है कि मकान का मुआवजा नाममात्र का दिया जा रहा है। उन्होंने अन्य जगह पर भूमि की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन की ओर से सतगढ़ से बंदरलीमा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। तहसीलदार डीडीहाट की ओर से भवन और जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क से नौ मीटर नीचे और 15 मीटर ऊपर के दायरे में आ रहे 70 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में कहा कि सात जनवरी तक तहसीलदार डीडीहाट के कार्यालय में अपनी भूमि सीमा सड़क संगठन के नाम पंजीकरण करने के लिए उपस्थित हो। मुआवजे की धनराशि भी वहीं दी जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि यदि कोई दावा आपत्ति हो तो तहसील में दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 दिसंबर को उप जिलाधिकारी डीडीहाट की ओर से कनालीछीना में शिविर लगाया जाएगा। इसमें भी प्रभावित लोग आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। भवन स्वामी मनोहर भंडारी, मदन सिंह, मनोज, ललित सिंह, दीपक भंडारी, जगदीश भंडारी, प्रेम सिंह, दान सिंह आदि लोगों का कहना है कि उन्हें भवन का नाममात्र का मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने भवन के लिए अन्य जगह पर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे 70 भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सभी को सात जनवरी तक डीडीहाट तहसीलदार कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
- योगिता जोशी राजस्व उपनिरीक्षक कनालीछीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed