{"_id":"5ec53ef78ebc3e90aa5f767c","slug":"notice-of-nepals-youth-reaching-sunsera35","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के युवकों के सुनसेरा पहुंचने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के युवकों के सुनसेरा पहुंचने की सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ)। भारत पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए यात्रा पर निकले नेपाल के युवा संगठन को नेपाल पुलिस ने गोकुलेश्वर में रोकने का प्रयास किया लेकिन कुछ समय बाद यात्रा में शामिल युवाओं के दूसरे मार्ग से आगे बढ़ने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि भारत द्वारा लिपुलेख तक सड़क बनाने के बाद से नेपाल के बोल बिगड़े हुए हैं। नेपाल लिपुलेख और कालापानी को अपनी भूमि बताते हुए भारत पर अतिक्रमण का आरोप लगा रहा है। नेपाल का एक युवा संगठन झंडा फहराने के इरादे से याद यात्रा पर हैं। सूत्रों के अनुसार इन युवाओं को गोकुलेश्वर में नेपाल पुलिस की ओर से रोकने की कोशिश की गई। गोकुलेश्वर में पुलिस के रोकने के बाद यह युवक मरमा मार्ग से सुनसेरा पहुंच गए। जीवन बिष्ठ, अनिल सऊद, दीपक बिष्ठ, सुरेंदर बिष्ठ, गणेश सहित तीन अन्य नेपाली युवकों के इस यात्रा में शामिल होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि इन युवकों का इरादा छांगरू तक जाने का है। इस सूचना के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हो गई हैं।
एसएसबी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि सीमा में नियमित रूप से हमारे जवान गश्त लगा रहे हैं। साथ ही नेपाल के सुरक्षा विभाग के साथ भी संपर्क बनाया गया है। नेपाल के युवा संगठन नामक संस्था अगर हमारी सीमा में कोई भी गलत गतिविधि करती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन