फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Not enough for the police force in the district

चुनाव के लिए जिले में पुलिस बल पर्याप्त नहीं

Sun, 29 Jan 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Not enough for the police force in the district
पुलिस बल पर्याप्त नहीं - फोटो : अमर उजाला

जिला पुलिस के पास उपलब्ध फोर्स इतना कम है कि उससे विधानसभा चुनाव की व्यवस्था कर पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में बाहरी राज्यों से केंद्रीय पुलिस बल को यहां बुलाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ राज्यों का पुलिस बल भी यहां पहुंचेगा। जिले में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात होगा।

विज्ञापन


जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस समय जिले में चार राजपत्रित अधिकारी, 6 निरीक्षक, 34 उपनिरीक्षक, 73 हेड कांस्टेबल और 573 कांस्टेबल उपलब्ध हैं। यह सारी संख्या थानों, पुलिस लाइन में उपलब्ध जवानों की है। चुनाव के दिन थाना क्षेत्रों में गश्त के लिए अलग से टीम चाहिए। इसके अलावा हर मतदान केंद्र पर भी पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा। जिला पुलिस की ओर से केंद्रीय सुरक्षा बलों की डिमांड का पत्र लगातार चुनाव आयोग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बताया गया कि कुछ फोर्स पंजाब से यहां पहुंचेगा। होमगार्ड के जवान हिमाचल प्रदेश से मांगे गए हैं। 15 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए कुछ पोलिंग पार्टियों की रवानगी तीन दिन पहले हो जाएगी। इस कारण फोर्स को भी टीमों के साथ भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी का कहना है कि जिले को चुनाव के लिए जितनी फोर्स की जरूरत है वह समय पर यहां मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरडी के 250 जवानों की ड्यूटी
विधानसभा चुनाव में पीआरडी के 250 जवानों की ड्यूटी भी लगेगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र पांडे ने बताया कि पीआरडी जवानों की सूची पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। सभी जवानों को ड्यूटी के बारे में अग्रिम सूचना भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी के साथ पीआरडी के जवान भी तैनात रहेंगे।


ईवीएम की सुरक्षा अर्धसैनिक बल करेंगे
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनने वाले स्ट्रांग रूम और उसमें रखी जाने वाली ईवीएम की सुरक्षा 15 फरवरी से अर्धसैनिक बलों के जवान करेंगे। जवानों को 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। 11 मार्च को मतगणना तक स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed