{"_id":"a5565514e9234ac8b7e522aa0300168c","slug":"not-a-single-doctor-in-the-hospital-gangolihat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट के अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट के अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट /पिथौरागढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य महकमे की अनदेखी से गंगोलीहाट का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विहीन हो गया है। अस्पताल में नौ में से मात्र तीन डॉक्टर तैनात थे। राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण दो डॉक्टरों को अन्य अस्पतालों में संबद्ध कर दिया है, जबकि अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं। अस्पताल में एक भी डॉक्टर न होने से लोगों में सरकार और स्वास्थ्य महकमे के खिलाफ जबरदस्त रोष है।
एक लाख आबादी की स्वास्थ्य देखभाल के लिए खोले गए गंगोलीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाल तक तीन डॉक्टर तैनात थे। इनमें से एक डॉक्टर का बेड़ीनाग और एक को गणाईगंगोली अस्पताल में संबद्ध कर दिया गया। 4 फरवरी से अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कुंदन कुमार मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में अस्पताल डॉक्टर विहीन हो गया है। अस्पताल में एक भी डॉक्टर न होने से लोग परेशान हैं। उन्हें नीम, हकीमों और झोलाछाप की शरण में जाना पड़ रहा है।
गंगावली विकास मंच के अध्यक्ष श्यामाचरण उप्रेती ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों को अन्य अस्पतालों में संबद्ध करना क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है। तीन दिन के भीतर अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई तो जनता को साथ लेकर सरकार और विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।